जेसीआई रांची उड़ान ने अभियान “पहचान” का किया शुभारंभ

Jun 5, 2024 - 07:20
जेसीआई रांची उड़ान ने अभियान “पहचान” का किया शुभारंभ

रांची। ‌ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व शुक्रवार (14अगस्त)को जेसीआई उड़ान की ओर से अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिद्दांत ‘आत्मनिर्भरता’ का अनुपालन कर अभियान ‘पहचान’ “वी क्रिएट,यू सेलिब्रिट” का शुभारंभ किया गया।
इसका उद्धेश्य स्थानीय व्यापार और उद्योग जैसे- गजानन ज्वेल्स,पिंक सीटी मार्बल्स,राखी क्रिएशंस,स्नेहा वेद क्लासेस,रंजना लाईफस्टाईल आदि को समाज में विज्ञापन के जरिये पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस विषम परिस्थिति में हमारे रोजमर्रा की जिन्दगी से जुड़ी स्थानीय उत्पाद ही काम आई। जेसीआई रांची उड़ान ने “स्वदेशी बनें, स्वदेशी खरीदें”को महत्व दिया। इस
ऑनलाइन कायर्क्रम में अंचल सचिव आलोक सेठ, अंचल उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल,पूर्व कार्यपालक उपाध्यक्ष राखी जैन की उपस्थिति
ने मागर्दशन किया।
कार्यक्रम का संचालन अंजलि अग्रवाल,
अनिता अग्रवाल,मनीषा मोदी,अनिता सोमानी ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0