झारखंड सहित ८ राज्यों के राज्यपाल बदलेंगे,रमेश बैस लेंगे द्रौपदी मुर्मू की जगह

8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति, रमेश बैस होंगे झारखंड के नये राज्यपाल

Jul 6, 2021 - 09:59
झारखंड सहित ८ राज्यों के राज्यपाल बदलेंगे,रमेश बैस लेंगे द्रौपदी मुर्मू की जगह

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति भवन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि रमेश बैस को झारखंड में द्रौपदी मुर्मू की जगह नया राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति भवन के द्वारा जारी किया गया प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार :-

रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।

हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0