डॉ. शुजाअत अली खान बने मिर्ज़ा ग़ालिब के नये प्रोफेसर इंचार्ज

Mar 6, 2023 - 11:38
डॉ. शुजाअत अली खान बने मिर्ज़ा ग़ालिब के नये प्रोफेसर इंचार्ज

गया । मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज गया के नये प्रोफेसर इंचार्ज सर्वसम्मति से डॉ. शुजाअत अली खान बनाये गये हैं.ये जानकारी मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. जियाउर रहमान जाफ़री ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रो. नसीम खान के व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने के बाद पहले से ही उप प्राचार्य का कार्य संभाल रहे डॉ. शुजाअत अली खान को प्रोफेसर इंचार्ज की नई ज़िम्मेवारी शासी निकाय द्वारा दी गई है.अंग्रेजी विभाग के डॉ. खान कर्त्तव्य के प्रति सक्रियता और व्यापक प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने -पहचाने जाते हैं.उन्हें इस नये पद को संभालने पर कॉलेज के सचिव शबी आरफीन शमसी,डॉ. सरवत शमसी, डॉ.फज़लुर रहमान खान,डॉ. आफ़ताब खान,मधुबाला, और डॉ.नुसरत जबीं सिद्दीकी आदि ने मुबारकबाद दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0