दिल्ली और बिहार में भी संगठन विस्तार कर रही नागरिक अधिकार पार्टी, दिल्ली-बिहार विधानसभा के चुनाव में भी उतारेंगे प्रत्याशी- नंदकिशोर यादव

Jan 5, 2020 - 09:30
दिल्ली और बिहार में भी संगठन विस्तार कर रही नागरिक अधिकार पार्टी, दिल्ली-बिहार विधानसभा के चुनाव में भी उतारेंगे प्रत्याशी- नंदकिशोर यादव

रांची : नागरिक अधिकार पार्टी झारखंड के अलावा दिल्ली और बिहार मे भी अपने संगठन का विस्तार करने में जुट गई है। बिहार के सभी जिलों में जिला कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में नागरिक अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनू सिंह और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि दिल्ली और बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में नागरिक अधिकारी पार्टी की ओर से प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। वहीं, नागरिक अधिकार पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष उर्मिला यादव ने बताया कि नागरिक अधिकार पार्टी का प्रयास होगा कि बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएं और इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या भी संतोषप्रद हो। पार्टी का प्रयास रहेगा कि बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता हो। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि विगत माह संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए थे। भले ही किसी प्रत्याशी को सफलता नहीं मिली, लेकिन नागरिक अधिकार पार्टी ने जनादेश का स्वागत किया है। झारखंड और बिहार में पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। सभी जिलों में जिला कमेटियों का गठन किया जा रहा है। पार्टी का जनाधार बढ़ाने में कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी जनसमस्याओं के त्वरित निदान हेतु सतत प्रयासरत है। जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति सदैव प्रयासरत रहने वाली पार्टी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0