दो थाना क्षेत्रों के परिसीमा के आधार पर पड़ा रहा शव, थाना प्रभारी ने क्षेत्र से बाहर कह पल्ला झाडा

शव को टापू पर देंखते ही प्रभारी ने अपने क्षेत्र से बाहर बताते हुए शव को कब्ज़ा में लेने से इंकार करते हुए कहा कि यह शव धनबाद जिले में नही है

May 25, 2021 - 07:09
दो थाना क्षेत्रों के परिसीमा के आधार पर पड़ा रहा शव, थाना प्रभारी ने क्षेत्र से बाहर कह पल्ला झाडा

सिन्दरी: जिले के गौशाला ओपी थाना क्षेत्र के कंडरा बस्ती घाट में दामोदर नदी में बना टापू पर एक अज्ञात शव को पानी में बहता देखा गया, शव पानी मे बहता हुआ आया था जिसके कारण स्थानीय लोगों में डर व्याप्त हैहै इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ हैं. लोगो द्वारा शव की पहचान नही हो पाई. वही शव देंखते ही स्थानीय लोगों एवं नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दिया,सुचना मिलते ही गौशाला ओपी प्रभारी दामोदर राम अपने बल के साथ मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया पर शव को टापू पर देंखते ही प्रभारी ने अपने क्षेत्र से बाहर बताते हुए शव को कब्ज़ा में लेने से इंकार करते हुए कहा कि यह शव धनबाद जिले में नही है बोकारो जिला में है इसलिए आप वहां संपर्क करें , और शव को वही छोड़ वापस लौट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0