प्रख्यात मानव संसाधन विशेषज्ञ जेएन सिंह के निधन पर सीसीएल के सीएमडी ने जताया शोक

Mar 25, 2021 - 07:01
प्रख्यात मानव संसाधन विशेषज्ञ जेएन सिंह के निधन पर सीसीएल के सीएमडी ने जताया शोक

रांची. बुद्धिजीवी, एचआर विशेषज्ञ, इंजीनियर एवं मृदुभाषी स्‍व. जेएन सिंह (78 वर्षीय) का निधन 24 मार्च को रांची में हो गया.ज्ञातव्‍य हो कि स्‍व. सिंह कोल इंडिया के अनुषंगी कंपनी में निदेशक (कार्मिक) के रूप में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), साउथ इर्स्‍टन कोलफील्‍ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) तथा महाप्रबंधक (प्रशासन) के रूप में सेन्‍ट्रल कोलफील्‍ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के रूप में कारयरत रहे. कोयला उद्योग के एक अनुभवी, कुशल प्रशासक स्‍व. जे.एन. सिंह अपने पीछे पत्नी, बेटे, बेटी और तीन पोते-पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये.वे आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्र भी रह चुके थे. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव के रूप में कार्य भी किया. इन्होंने अपने कार्यकाल में विभिन्न सकारात्मक कार्यनिष्पादन कर कोल इंडिया में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है. अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवानिवृत्त कोल माइंस कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष के रूप में अपने साथी कर्मियों से जुड़े रहे.

स्‍व. जे.एन. सिंह विभिन्न परोपकारी कार्यों से जुड़े थे और वंचित समाज के लिए अपने गाँव सादीपुर, भागलपुर, बिहार में एक स्कूल की शुरूआत भी की थी। वह एक युगांतकारी व्यक्ति थे और उन्होंने खनन इंजीनियरिंग एवं अंग्रेजी सीखने से संबंधित किताबें लिखीं थी।

उनके मित्रों एवं सहयोगियों ने उन्हें एक गतिशील व्यक्ति के रूप में याद किया जो सदैव ही नई चीजें सीखने और नई जिम्मेदारियां लेने के लिए तत्‍पर रहते थे. उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये उनकी विचारधारा पर चलने की बात कही.

सीसीएल के सीएमडी पी.एम. प्रसाद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्‍हें एचआर विशेषज्ञ, इंजीनियर और सज्जन, हृदय के निर्मल, अनुशासन पसंद एवं अनुभवी व्यक्तित्व का स्वामी बताय. साथ ही श्री प्रासाद ने कहा कि कोयला उद्योग के क्षेत्र में उनके सेवाओं को सदैव याद रखा जायेगा. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0