प्रधानमंत्री की जनसभा में उमड़ी भीड़ भाजपा की जीत की दे रही संकेत : अजय राय

झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन से एक बार फिर सत्ता की कमान सौंपेगी। भाजपा को राज्य की जनता पर पूरा भरोसा है कि चुनाव में उनका व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। सरकार के कार्यों के आधार पर जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।

Nov 26, 2019 - 07:48
प्रधानमंत्री की जनसभा में उमड़ी भीड़ भाजपा की जीत की दे रही संकेत : अजय राय

रांची / जमशेदपुर : भाजपा मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य और कोल्हान मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में झारखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों का समर्थन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूरे देश की जनता प्रभावित है। उनके सकारात्मक कार्यों और जनहित में बनाई गई कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। झारखंड के विकास में भाजपा नेतृत्व वाली रघुवर सरकार ने विगत पांच वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन से एक बार फिर सत्ता की कमान सौंपेगी। भाजपा को राज्य की जनता पर पूरा भरोसा है कि चुनाव में उनका व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। सरकार के कार्यों के आधार पर जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। सबका साथ, सबका विकास के नारे को सार्थक बनाने में रघुवर सरकार ने सकारात्मक पहल करते हुए कार्य किया है। उनके कार्यों की चहुंओर सराहना की जा रही है। इस आधार पर भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है कि झारखंड में एक बार फिर सत्ता की बागडोर जनसमर्थन से भाजपा को प्राप्त होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0