बोधगया में कांस्य से बनी 15 फिट लंबी भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा स्थापित

Jan 2, 2020 - 11:50
बोधगया में कांस्य से बनी 15 फिट लंबी भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा स्थापित

गया : ज्ञान की भूमि बोधगया दोमुहान के पास कांस्य से बनी 15 फिट लंबी भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। पूरे विधि विधान से बौद्ध मंदिर का उद्घाटन हुआ है। महायान के बौद्ध गुरुओं ने सूत पाठ पढ़ कर मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर का निर्माण थाईलैंड के श्रद्धालुओं ने कराया है। बुद्ध की प्रतिमा सैलानियों को आकर्षित कर रही है। बुद्ध की इस प्रतिमा का निर्माण नेपाल में कराया गया है, इसे बनाने में 3 वर्ष का समय लगा है। प्रतिमा पर सोने की परत चढ़ाई गई है। इसकी स्थापना के लिए थाइलैंड से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु बोधगया आए है। मंदिर के मुख्य पुजारी तेरा भवन माता अपनी उपस्थिति में था बौद्ध अनुयायियों का मार्गदर्शन किया। इस अनुष्ठान में थाईलैंड के अलावा विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए और शांति की प्रार्थना की। धर्मगुरुओं ने शांति और मान्यता का संदेश दिया एवं मंगल कामना की और भगवान बौद्ध से आशीष मांगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0