भरत बाबू समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित : सुबोधकांत सहाय
उनका व्यक्तित्व दया और करुणा से परिपूर्ण था, पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति उनका समर्पण अविस्मरणीय है।
रांची : पूर्व राज्यपाल स्व.भीष्म नारायण सिंह के कनिष्ठ पुत्र व प्रख्यात शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर सिंह उर्फ भरत बाबू के असामयिक निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया है। सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि भरत बाबू समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रहा करते थे। उनका व्यक्तित्व दया और करुणा से परिपूर्ण था। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति उनका समर्पण अविस्मरणीय है। अपने पिता स्व.भीष्म बाबू के पदचिन्हों पर चलते हुए उन्होंने शिक्षा के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनके द्वारा स्थापित एक शैक्षणिक संस्थान शिक्षा का अलख जगा रहा है। उनका असमय दुनिया को अलविदा कह जाना अत्यंत दुखदायी है।
सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।



admin@admin.com



