भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ गया के तत्वाधान पटवाटोली में बैठक के आयोजन किया गया

Nov 21, 2022 - 09:25

अमरेन्द्र कुमार
गया । भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ गया के तत्वाधान में मानपुर बैजनाथ सहाय लेन पटवाटोली में बैठक के आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भास्कर लाल पटवा सह संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ को अंग वस्त्र से हार्दिक अभिनंदन किया गया। भाजपा संगठन अधिक-से-अधिक मजबूती प्रदान करेगी। आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बने एवं आगामी कार्यक्रम वीरांगना झलकारी बाई जयंती भव्य रुप से मनाने की तैयारी पर जोर दिया गया बैठक की अध्यक्षता दुखन पटवा ने किया बुनकर समाज से ही वीरांगना झलकारी बाई थे। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित जितेंद्र पटवा प्रदेश प्रवक्ता बुनकर प्रकोष्ठ, मुन्ना सिंह नगर अध्यक्ष, अमर शेखर युवा मोर्चा महामंत्री, नागेंद्र, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद कुमार चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश ताती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार, वीरेंद्र ताती, उमेश तांती, मों मोजीब, दुर्गा तांती, सुन्दर ताती बुढ़देव पटवा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0