महिला मंडली ने भगवान श्री कृष्ण का छठी हर्षोल्लास के साथ मनाया

Sep 7, 2021 - 12:04
महिला मंडली ने भगवान श्री कृष्ण का छठी हर्षोल्लास के साथ मनाया

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । जयप्रकाश नगर व नूतन नगर के मंदिर परिसर में स्थित हरिहरनाथ की महिला मंडली के द्वारा एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम संपन्न हो गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्म के छठे दिन छठी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें माखन मिश्री के साथ 25 किलोग्राम जलेबी का भोग लगाया गया, भोग लगाने के बाद है भंडारा एवं प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें महिला मंडली के सुभद्रा सिंह, काजल देवी, साक्षी भागवत, आरती सिंह, मीना देवी, लीला देवी, मंजू देवी, कुसुम देवी, ललिता देवी, रामपरी देवी, बुलेश देवी, सुमित्रा देवी इत्यादि महिला मंडली के सदस्यों द्वारा विशेष योगदान रहा। सभी कार्यक्रम मुकेश कुमार पाठक के देखरेख में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0