मानपुर में गिरती विधि व्यवस्था के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने आईजी को सौंपा ज्ञापन:-राजीव कुमार कन्हैया

Sep 7, 2021 - 12:02
मानपुर में गिरती विधि व्यवस्था के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने आईजी को सौंपा ज्ञापन:-राजीव कुमार कन्हैया

अमरेन्द्र कुमार सिंह
मानपुर । मानपुर की गिरती विधि व्यवस्था को लेकर सोमवार को जन अधिकार पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मगध प्रक्षेत्र के आईजी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि आए दिन मानपुर क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है जिसका उदाहरण है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे गांव में एक परिवार के घर श्राद्ध कर्म में भोजन बनाने हलवाई को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं दूसरी घटना यह है कि 4 सितंबर को मानपुर के रहने वाले गौतम कुमार की पत्नी संगीता कुमारी अपने बच्चे के साथ परिवार के द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अपनी जान दे दी,जिसकी सूचना जिला के वरीय पुलिस अधिकारी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई थी एवं तीसरी घटना एक पखवारे नौरंगा में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। वही चौथी घटना बीती रात मानपुर के रेलवे ओवर ब्रिज के पास गैस टैंकर के चालक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसमें टैंकर का खलासी टिंकू कुमार घायल हो गया जिसका इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सभी घटनाएं प्रमाणित करती है कि मानपुर में अपराधी बेखौफ होकर आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आज हम लोगों ने आईजी साहब से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मानपुर की गिरती विधि व्यवस्था पर अंकुश लगाते हुए वैसे पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाए जो अपराध रोकने में अक्षम है। सभी घटनाओं पर अगर पुलिस तीव्रता से जांच नहीं करती है तो आने वाले समय में जन अधिकार पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने का काम करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी यहां के पुलिस प्रशासन की होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0