मारवाड़ी युवा मंच ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया एम्बुलेंस

Apr 30, 2021 - 05:09
मारवाड़ी युवा मंच ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया एम्बुलेंस

विनय मिश्रा की रिपोर्ट

सरायकेला-खरसावां: कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रहे वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रयासरत है।
उपायुक्त सरायकेला-खरसावां अरवा राजकमल की पहल पर आज गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में मारवाड़ी युवा मंच (जमशेदपुर) ने जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां को एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराया।
उपायुक्त अरवा राजकमल ने इस कार्य के लिए मारवाड़ी युवा मंच (जमशेदपुर) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होने से कोरोना संक्रमित मरीजों को ससमय इलाज हेतु लाया एवं पहुंचाया जा सकेगा। उपायुक्त ने कहा जिले में आमजनों के सहयोग हेतु विभिन्न समिति/संगठनों द्वारा ऑक्सीजन उपलब्ध कराने से लेकर अन्य प्रकार की सहायता की जा रही है।
उपायुक्त श्री राजकमल ने अपील किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु साफ-सफाई के साथ फेस मास्क एवं हैंड सेनिटाइजर का उपयोग करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने हेतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अंचल अधिकारी गम्हरिया, अंचल अधिकारी राजनगर एवं अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0