मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद ने संयुक्त रूप से किया सड़क का शिलान्यास

गुदड़ी चौक से कांटा टोली चौक तक सड़क, नाली, पुलिया का निर्माण होगा

Mar 9, 2021 - 10:40
मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद ने संयुक्त रूप से किया सड़क का शिलान्यास


रांची: नगर निगम क्षेत्र का कोई भी मोहल्ला या बस्ती संपर्क पथ के लिए अभावग्रस्त नहीं होगा। सभी मोहल्ला को सड़क मार्ग से जोड़ दिया जायेगा। इसमें कुछ स्वीकृत हो चुकी है तो कुछ प्रक्रिया में है। साथ ही कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उक्त बातें रांची नगर निगम के मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कही। लगभग 5 करोड़ की लागत से गुदड़ी चौक से पथलकूदवा एवं नया टोली चौक होते हुए कांटा टोली चौक तक पथ चौड़ीकरण सह सुधार कार्य एवं नाली और पुलिया का निर्माण कार्य जीर्णोद्धार का शिलान्यास करने के बाद गुदड़ी चौक में कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। मेयर ने कहा कि इसका कार्य बहुत जल्द शुरू होगा। वहीं डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि बहन शबाना खान की मेहनत के कारण यह कार्य आसान हुआ हैं। वहीं पार्षद शबाना खान ने सड़क निर्माण हो जाने से इस इलाक़ा में काफी परेशानी कम होगी। लोगो को बरसात में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। हम अपने मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, सांसद संयज सेठ, विधायक सीपी सिंह, और निगम के सभी लोगो का शुक्रिया अदा करते हैं। मौके पर पार्षद पति रिंकू भाई, मो ईदू, मो रब्बानी, मो उद्दीन, गुड्डू, आज़ाद भाई, साद, मुसर्रत परवीन, कौसर परवीन, संजू देवी, आज़ाद कुरैशी, मो काजू, नईम, इस्माइल, तौहीद, मो सैफ समेत कई लोग थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0