मेयर पद के लिए प्रमोद चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया

Sep 24, 2022 - 05:05

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । गया नगर निगम के मेयर पद के लिए शुक्रवार को
मेयर पद के लिए जुझारू, शिक्षित, संघर्षशील, युवा समाजसेवी उम्मीदवार भाजपा के नेता प्रमोद कुमार आनंद उर्फ प्रमोद चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रमोद चौधरी प्रदेश स्तर के भाजपा नेता हैं और पूर्व सांसद स्वर्गीय ईश्वर चौधरी जी कि अपने भतीजे एवं भाजपा के पूर्व सांसद कृष्णा कुमार चौधरी के अपने छोटे भाई हैं। उन्होने बताया कि हर जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों के हित के लिए हर संभव प्रयास किया हूं। और जो विकास होना चाहिए उसे करने के लिए मैं कृत संकल्पित रहेगें। और उसे चुनाव जीतने के उपरांत करूंगा। मैं जिम्मेदार नागरिक होने के नाते जनता के हित में क्षेत्र के समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाऊंगा। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जनता का सहयोग हमें मिलेगा। साथ ही अपने क्षेत्र की जनता से हाथ जोड़कर कहा कि नेता नहीं बल्कि एक बेटा को अपना बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।इस बीच समर्थकों ने प्रमोद कुमार आनंद को माला पहनाकर जीत की शुभकामनाएं दी। इनके नामांकन को लेकर समर्थकों में काफी उत्साह दिखा। इस मौके पर बाला सिंह और बालाजी, दुखन पटवा इत्यादि कई लोग समर्थक में शामिल हुए। मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव आम जनता के निर्वाचन पद्धति से होना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0