मो.इमरान खान प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरुकता अभियान समिति के रांची जिलाध्यक्ष मनोनीत

Jun 26, 2020 - 05:06
मो.इमरान खान प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरुकता अभियान समिति के रांची जिलाध्यक्ष मनोनीत

रांची। राज्यों में जन कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में सहयोग करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री श्याम जाजू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा ), रमेश पोखरियाल निशंक(केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ), नरेश तोमर ( केंद्रीय कृषि मंत्री ) श्रीपद नायक ( केंद्रीय आयुष मंत्री),गिरिराज सिंह ( केंद्रीय मंत्री),अश्वनी चौबे (केंद्रीय मंत्री), धर्मेंद्र प्रधान ( केंद्रीय मंत्री) के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान योजना का शुभारंभ किया गया है। समिति के पदधारियों का काम योजनाओं की माॅनिटरिंग के साथ-साथ जनता को इनकी जानकारी देना, उन्हें जागरूक करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार कौशिक व राष्ट्रीय सचिव डॉ. शशि पांडे हैं। जिनकी निगरानी में बड़कागांव जिला हजारीबाग के निवासी पंकज कमल को झारखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं, रांची जिला के जिलाध्यक्ष के रूप में मो.इमरान खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0