रक्षा बंधन के मद्देनजर मिठाई दुकानों पर जांच टीम की पैनी नज़र,ऑन स्पॉट सैंपल की जांच।

रविवार को भेजी गई जांच टीम द्वारा रांची के विभिन्न मुख्य चौक चौराहों के मिष्ठान भंडारों पर मिठाइयों की ऑन स्पॉट टेस्ट की गई।

Jun 5, 2024 - 05:16
रक्षा बंधन के मद्देनजर मिठाई दुकानों पर जांच टीम की पैनी नज़र,ऑन स्पॉट सैंपल की जांच।

रक्षा बंधन के मद्देनजर रविवार को रांची के विभिन्न फ़ूड आउटलेट्स पर जांच अभियान चलाया गया। इसी के मद्देनजर मिठाईयों की गुणवत्ता जांच करने हेतु उपायुक्त के निर्देशानुसर अनुमण्डल पदाधिकारी , रांची श्री लोकेश मिश्रा की अगुवाई में जांच टीम गठित कर रांची के विभिन्न फूड आउटलेट से मिठाईयों की जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान रांची के मेन रोड, अरगोड़ा बाज़ार, सर्कुलर रोड, कांटाटोली चौक, हरमू चौक, लालपुर चौक एवं एचबी बाज़ार के विभिन्न स्थानों से टीम द्वारा सैंपल का ऑन स्पॉट टेस्ट किया गया।

खाद्य पदार्थों की जांच हेतु जांच टीम का गठन

रविवार को भेजी गई जांच टीम द्वारा रांची के विभिन्न मुख्य चौक चौराहों के मिष्ठान भंडारों पर मिठाइयों की ऑन स्पॉट टेस्ट की गई। इस दौरान विभिन्न मिठाई के आइटम में दूध, खोया इत्यादि से संबंधित गुणवत्ता जांच की गई।

रक्षा बंधन के मद्देनजर जांच टीम बाज़ार में भेजी गई थी: एसडीएम रांची

अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, रांची श्री लोकेश मिश्रा ने बताया कि, “रक्षा बंधन के दौरान मिठाईयों की बिक्री इत्यादि बढ़ जाती है। इस दौरान बढ़े डिमांड को पूरा करने के लिए मिठाइयों की गुणवत्ता इत्यादि बिगड़ने का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जांच टीम गठित कर बाजार में भेजी गई थी।”

“आमजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ ही लोगों को मिले एहतियातन जांच टीम का गठन कर जांच अभियान चलाया गया है। जांच के दौरान अधिकतम जगहों से लोकल डेयरी प्रोडक्ट की जानकारी मिली। साथ ही लोगों के पास से संबंधित जरूरी जानकारियां भी एकत्रित की गई हैं, जिसमें मिठाइयों की गुणवत्ता में शिकायत की संभावना नहीं है। अगर भविष्य में भी मिठाईयों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत प्राप्त होती है तो ऐसे में जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0