रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 20 और 21 में नगर आयुक्त ने लिया सफाई कार्यो का जायजा
रांची। नगर आयुक्त मुकेश कुमार द्वारा रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 20 और 21 मे हो रहे सफाई सम्बंधित कार्यों एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में नगर आयुक्त ने तुलसी नगर, हरिजन बस्ती एवं अन्य मोहल्लों का निरीक्षण किया। वर्तमान स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त द्वारा हरिजन बस्ती की विशेष सफाई एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। इसके अलावा निरिक्षण क्रम मे नगर आयुक्त ने गाड़ीखाना के निकट गंदगी देखकर अविलंब सफाई करवाने हेतु संबंधित एमपीएस को स्थल पर ही आदेश दिया। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए सफाई की गयी।
नगर आयुक्त के साथ उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, मुख्य अभियंता राजदेव सिंह, वार्ड पार्षद मोहम्मद एहतेशाम एवं निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे।



admin@admin.com



