रांची पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन 17 को

Mar 13, 2021 - 11:54
रांची पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन 17 को

रांची: अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पैथोलॉजिकल जांच केंद्र “रांची पैथोलॉजी सेन्टर” का उद्घाटन 17 मार्च को मेन रोड स्थित अनवर आर्केड (विश्वकर्मा मंदिर लेन, कश्मीर वस्त्रालय के सामने) में होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में विधायक डॉ. इरफ़ान अंसारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में रिम्स के पूर्व निदेशक डॉक्टर शमीम हैदर, अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के सीईओ डॉ. इकबाल हुसैन, रांची के प्रसिद्ध हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. एसटी अहमद, प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. सतेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. नेहा जायसवाल, प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ.रूमाना रहमान, डॉ एमके अनवर, डॉ. आसिफ इकबाल, प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ. एम हसनैन, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर तालिब आदि होंगे। ज्ञात हो कि रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रवि शेखर सिंह एवं प्रसिद्ध फिजियोथेरेपी डॉ. नौशाद आलम अनवर आर्केड में मरीज को देखेंगे। यहां पूर्व से ही डॉ.एसटी अहमद और डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह जानकारी रांची पैथोलॉजी सेंटर के निदेशक सैयद फ़राज़ अब्बास ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0