रांची विश्वविद्यालय की इंटरनल कमेटी की बैठक आयोजित

8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर महिला जागरूकता रैली निकालने का निर्णय

Feb 24, 2021 - 05:26
रांची विश्वविद्यालय की इंटरनल कमेटी की बैठक आयोजित

रांची। यूजीसी के गाइडलाइन के अनुसार महिला समानता एवं महिलाओं के शोषण के विरुद्ध जागरूकता को लेकर रांची विश्वविद्यालय की गठित इंटरनल कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक रांची विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति डॉ.कामिनी कुमार की अध्यक्षता में आरयू के आईएलएस (इंस्टीट्यूट ऑफ़ लीगल स्टडीज) के पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें यूजीसी के निर्देश के आलोक में 16 सदस्यीय महिलाओं के समानता एवं शोषण के विरुद्ध जागरूकता को लेकर आरयू की सलाहकार समिति बनाई गई। जिसकी संरक्षक प्रतिकुलपति डॉ. कामिनी कुमार के अलावा डॉ. मुकुन्द चंद्र मेहता, डॉ. के कुंदर, डॉ. एस नेहार, डॉ. (सिस्टर ज्योति ), डॉ. पूनम कुमारी , डॉ. कुमुद कला मेहता, डॉ. ब्रजेश कुमार, वंदना टेटे, रेशमा सिंह, डॉ. नीलू कुमारी, डॉ. सुमित डे शामिल हैं।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर आरयू के प्रशासनिक परिसर से महिला जागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली का आयोजन इंटरनल कमिटी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा । प्रत्येक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय विभागों में भी ऑनलाइन/ ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में
इंटरनल कमिटी का स्थायी कार्यालय शीघ्र खोलने के लिए कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
लिंग समानता विषय पर 06 माह का सर्टिफिकेट कोर्स आर यू के प्रत्येक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय विभागों में लागू करने की सहमति बनी एवं इसका पाठ्यक्रम बनाने की जिम्मेदारी डॉ. रेणु दीवान दी गई ।पाठ्यक्रम को आर यू के विद्वत परिषद को बैठक में रखा जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आर यू द्वारा बहुत जल्द टोल फ्री नम्बर जारी किया जाएगा एवं इस नम्बर पे कही भी महिला के विरुद्ध दुर्व्यवहार के विरुद्ध शिकायत की जा सकेगी।
आर यू के इंटरनल कमिटी द्वारा किये गए कार्यक्रमों को वेव साइट पे अपलोड किया जाएगा।
बैठक में इंटरनल कमिटी की पीठासीन पदाधिकारी डॉ. रेणु दीवान, डॉ. आरती मेहरा, डॉ. स्मृति सिंह, एलिन होरो, डॉ. ब्रजेश कुमार शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0