लेडीस सर्कल इंडिया की कार्यशाला आयोजित

Jan 8, 2020 - 09:14
लेडीस सर्कल इंडिया की कार्यशाला आयोजित

रांची : लेडीस सर्कल इंडिया की शाखा रांची समैरिटन लेडीस सर्कल 169 द्वारा मेकअप की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप को शहर की विख्यात मेकअप आर्टिस्ट ईशा सिंह मल्होत्रा द्वारा संचालित किया गया। यह आयोजन क्लब रोड स्थित मिलन पैलेस में हुआ। कार्यक्रम का हिस्सा बनी 70 महिलाओं ने कार्यशाला में मेकअप के नए-नए तरीकों को जाना। इस कार्यशाला से मिली राशि गरीब व जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्च किया जाएगा ।मौके पर सर्किल की चेयरपर्सन खुशबू सिंघानिया, सेक्रेटरी निकिता किरण, ट्रेजरर स्नेहा जैन, लीना गिरधर, नैना लाल , नितिका मेहता, नेहा खेमका, मिनाली मिर्धा, प्रियंका जैन ,अंशु गुप्ता, टेबलर राहुल सिंघानिया सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके स्पॉन्सर सिटी गर्ल , टीवी जड, मिलन पैलेस का भी योगदान सराहनीय रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0