विश्व एड्स दिवस पर वर्चुअल वेबीनार आयोजित

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने जनजागरण अभियान चलाने का लिया संकल्प

Dec 1, 2020 - 09:40
 26
विश्व एड्स दिवस पर वर्चुअल वेबीनार आयोजित

रांची। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा मंगलवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रस्तरीय वर्चुअल वेबिनार में राष्ट्रीय सेवा योजना के झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 110 कार्यक्रम पदाधिकारी एवं 225 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एड्स के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रांची आयुर्विज्ञान संस्थान(रिम्स) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं आईसीटीसी, रिम्स के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय एड्स जागरूकता एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता किरण सिंह, काउन्सलर, आई सी टी सी, रिम्स ने की।
जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस के स्वयंसेवकों संग आईसीटीसी के पदाधिकारियों ने एड्स जागरूकता को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एड्स के खिलाफ व्यापक जनजागरण चलाकर इसको नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के 15 स्वयंसेवकों ने आई सी टी सी में एड्स जांच कराया एवं आई सी टी सी द्वारा किये जा रहे गतिविधियों से अवगत हुए। मौके पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने यह भी शपथ लिया कि एड्स के विरुद्ध व्यापक जन सम्पर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर आई सी टी सी, रिम्स में ब्लड बैंक, रिम्स के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन डॉ कविता देवधरिया की देखरेख में किया गया। जिसमें एन एस एस के स्वयंसेवक सुमित तिवारी ने भी रक्तदान किया।
कार्यक्रम में किरण सिंह, काउन्सलर, आई सी टी सी , रिम्स, अंजलि सिंह, कविता देवधरिया, सियाराम प्रसाद, रजनी किरण मिंज ने एड्स के संक्रमण के बारे में बताया एवं इसकी रोकथाम के कई टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, सुमित तिवारी, अन्नू कुमारी, दीपा कुमारी,दिव्यांशु अनुज, संकेत ओझा, अंजलि कुजूर, शुभम गुप्ता, प्रकाश कुमार, नेहा कुमारी सहित अन्य स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी
राष्ट्रीय सेवा योजना (रांची विश्वविद्यालय) केंद्र कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0