श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने की दो निर्धन कन्या के विवाह हेतु सहायता

Dec 1, 2020 - 09:42
 41
श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने की दो निर्धन कन्या के विवाह हेतु सहायता

रांची। गरीबों के मसीहा संत शिरोमणी श्रीश्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (दिल्ली) की रांची शाखा शहर कीं जानी-मानी समाजिक संस्था है। इस संस्था के द्वारा समय-समय पर गरीब-असहाय व जरूरतमंदों के बीच सेवा के कार्य किए जाते रहते हैं। इसी क्रम में मंगलवार को दो निर्धन कन्या के विवाह हेतु सहायता प्रदान की गई। कन्या शिखा कुमारी (माता सुशीला देवी, पिता ( स्व.देवेन्द्र राम) धावा नगर, चांदनी चौक, कांके रोड रांची के निवासी हैं। वहीं, दूसरी कन्या तनिशा कुमारी, माता बबिता देवी, पिता-पंकज कुमार,आईटीआई,हेहल,रांची की निवासी हैं। दोनों कन्याओं के माता-पिता ने संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव से संपर्क करके उनसे अपनी कन्याओं के विवाह हेतु सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। दोनों कन्याओं के माता-पिता के आग्रह पर संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव ने संस्था के सदस्यों की बैठक बुलाई और सदस्यों से दोनों कन्याओं के विवाह हेतु सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर संस्था के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। संस्था ने कन्याओं की माताओं को संस्था के वरिष्ठ सदस्य पुरणमल सर्राफ एवं दूसरी कन्या की माता को संस्था की महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल द्वारा दोनों कन्याओं के विवाह हेतु संस्था ने एक कन्या को 31हजार रुपए का सामान का सहयोग दिया गया। जिसमें चार पीस साड़ी, दुल्हन की साड़ी का जोडा,कम्बल, मच्छरदानी, तौलिया, दुल्हे के सूट का कपड़ा, दुल्हे की शादी का कुरता-पैजामा गठजोड़ा ,स्टील के बरतन सेट ,चाँदी की पायल, बिछिया एवं चांदी का मंगलसूत्र और सिंगार का सामान एवं साथ मे पांच सौ रुपए भेंट स्वरूप दिये गये।उपहार का सामान मिलने से दोनों कन्याओं के माता पिता खुश हुए और संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। पीड़ित मानवता के इस सेवा कार्य में संस्था के सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम,अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, नन्द किशोर चौधरी, सज्जन पाडिया, सीताराम चौधरी, शिवभगवान अग्रवाल, बिष्णु सोनी सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0