श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट की महिला समिति के सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कम्बल

मानव सेवा से होती है सुखद अनुभूति : ललिता पोद्दार

Dec 4, 2020 - 09:07
 22
श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट की महिला समिति के सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कम्बल

रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट,दिल्ली की शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान मे महिला समिति की सदस्यों ने शुक्रवार को लेक एवेन्यू, कांके रोड रांची स्थित मंगल प्रताप कुंज अपार्टमेंट के आस पास के घरों में काम करने वाली जरूरतमंद महिलाओं के बीच संस्था के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद सारस्वत और अमित पोद्दार की देखरेख में एक सौ कम्बल का वितरण किया। सेवा के महान कार्य में महिला समिति की ललिता पोद्दार, रेखा पोद्दार, पूनम अग्रवाल सहित संस्था की अन्य सदस्य उपस्थित थीं। मौके पर ट्रस्ट से जुड़ी समाजसेवी ललिता पोद्दार ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। पीड़ितों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। उक्त जानकारी संस्था के
उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0