समता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि 21 नवंबर को

Nov 20, 2022 - 09:23

अमरेन्द्र कुमार
गया । मगध प्रमंडल के राजनीति में एक अलग पहचान रखने वाले डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाने की तैयारी जोर शोर से चल रहा है। समता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गठित समता पार्टी के स्थापना काल से ही उनके करीबी रहने वाले मगध प्रमंडल के कद्दावर नेता डॉ सुरेंद्र प्रसाद की सातवीं पुण्यतिथि में गया जिला के तमाम राजनीतिक नेता, शिक्षाविद, समाजसेवी, औद्योगिक संगठन, जातीय संगठन से जुड़े लोग शामिल होंगे। डॉ सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र और प्रदेश जनता दल यू उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ पुष्पेंदु पुष्प ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जीतन राम मांझी, गया सांसद विजय मांझी, बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री सर्वजीत पासवान, नगर विधायक प्रेम कुमार, विधान परिषद सदस्य संजीव श्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य रिंकू यादव, विधायक वीरेंद्र सिंह वजीरगंज, विधायक विनय यादव गुरुवा, विधायक मंजू अग्रवाल शेरघाटी, विधायक रंजीत यादव अत्री आदि शामिल होंगे। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। गया जिला के विभिन्न प्रखंड से कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0