समाजसेवी मो.नेसार अहमद के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

Jun 5, 2024 - 05:16
समाजसेवी मो.नेसार अहमद के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

रांची। राजधानी स्थित अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल के पूर्व सचिव तथा समाजसेवी मो.नेसार अहमद के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। हॉस्पिटल के माध्यम से वह हजारों गरीब मरीजों की सेवा करते रहे। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में भी वह बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते थे। मो. नेसार अहमद के असामयिक निधन से मर्माहत हैं। समाज ने एक सक्रिय सहयोगी खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0