सरायकेला जिला वीरांगना ने जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों संग मनाई होली, बांटे वस्त्र व अबीर-गुलाल

जरूरतमंदों को करें हरसंभव मदद : भारती सिंह

Mar 27, 2021 - 08:15
सरायकेला जिला वीरांगना ने जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों संग मनाई होली, बांटे वस्त्र व अबीर-गुलाल

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की सरायकेला जिला ईकाई द्वारा आदित्यपुर के कल्पनापुरी में होली मिलन समारोह का अयोजन किया गया। यह आयोजन जिला वीरांगना अध्यक्ष विभा सिंह और महासचिव रूबी सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी और बच्चों में अबीर गुलाल वितरित कर होली मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित वीरांगना की अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने कहा कि त्योहारों के मौके पर हम सभी को गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी हरसंभव मदद करनी चाहिए। ताकि वे भी अपना त्योहार हंसी खुशी से मना सकें। आयोजन में सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। इस मौके पर वीरांगना की प्रदेश पदाधिकारी इंदु सिंह, मीरा सिंह, सरोज सिंह, सीमा सिंह जिला पदाधिकारी विभा सिंह, रूबी सिंह, अंजलि सिंह, कंचन सिंह, रिद्धि सिंह, सुनीता सिंह, रेणु सिंह, मनुमाया सिंह, पूनम सिंह, पार्वती सिंह, राखी सिंह, रजनी सिंह, पुर्णिमा सिंह, नीलम सिंह, चित्रलेखा सिंह, संगीता सिंह, प्रतिभा सिंह, किरण सिंह, रेखा सिंह, अनु सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0