सीएए-एनआरसी-एनपीआर-के-खिल

Jan 16, 2020 - 06:52
सीएए-एनआरसी-एनपीआर-के-खिल

रांची: सीएए,एनआरसी,एनपीआर के खिलाफ जमीयतुल इराकीन रांची के बैनर तले मानव श्रृंखला बनाया गया। कर्बला चौक के मुख्य सड़क पर सैंकड़ों की संख्या में जमीयतुल इराकीन के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। संविधान विरोधी काला कानून के खिलाफ आज पूरे देश मे आम अवाम सड़को पर हैं, लेकिन केंद्र सरकार संवेदनहीन बना हुआ है। सभी लोगो ने एक सुर में कहा, इस संविधान विरोधी काला कानून की वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमीयतुल इराकीन के अध्यक्ष अब्दुलमनान, सेंट्रल मुहर्रम कमिटि के महासचिव अकिलुर्रह्मान, जमीयतुल इराक़ीन के उपाध्यक्ष गयासुद्दीन, महासचिव जावेद नेहाल, उपसचिव मुमताज़ अकबर साहिल, कोषाध्यक्ष अनीसुर्रहमान, सदस्य में हाजी सलीम, मतिर्रह्मान, साजिद अंजुम, मो परवेज़, मो जावेद, मो शहाबुल, मो शाजली, मो टिंकू, मो शाहिद, हाजी सज्जाद हसन, आबिद हुसैन, मो जुनैद अहमद, अजमल हुसैन, शकील अहमद, पसमांदा मुस्लिम महाज के अब्दुलखालिक उर्फ नन्हू, इनामुलहक, मो फ़हीम, हाजी इश्तियाक, समेत कई लोग थे। इस कार्यक्रम में इरकिया विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र, छात्राएं शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0