स्वामी सदानंद महाराज ने की पांच को दीपक जलाकर दीपावली मनाने की अपील

रांची। गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट.

Jun 5, 2024 - 08:25
स्वामी सदानंद महाराज ने की पांच को दीपक जलाकर दीपावली मनाने की अपील

रांची। गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट, रांची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली (शाखा रांची) के पदधारियों व सदस्यों से स्वामी सदानंद जी महाराज ने रविवार को संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल एवं सचिव मनोज कुमार चौधरी से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने (बुधवार) पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाली राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर सभी शिष्यों से अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में कम से कम 11 दीपक जलाकर दीप उत्सव (दीपावली) की तरह मनाने की अपील की। गुरु महाराज ने सभी शिष्यों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई दी। साथ ही सेवा के कार्य मे हर संभव करते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।
गुरु जी श्रीश्री सदानंद जी महाराज के आदेशानुसार संस्था के सदस्यों की एक बैठक संस्था के आॅफिस में हुई और गुरु महाराज के आग्रह को सभी शिष्यों ने शिरोधार्य कर उक्त तिथि को दीपोत्सव मनाने का संकल्प लिया। सभी सुन्दरसाथ भाई एवं बहनें अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में 11दीपक जला कर राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी जाहिर करेंगे।
बैठक में संस्था के सह-संरक्षक बंसत कुमार गौतम, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,नन्द किशोर चौधरी, विशाल जालान, प्रभाष गोयल, ओमप्रकाश सरावगी उपस्थित थे।
यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0