BIG NEWS : पटना में दिनदहाड़े 10 राउंड फायरिंग, दो युवक बुरी तरह जख्मी, इलाके में मचा कोहराम
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर दिनदहाड़े फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस दौरान दो लोगों को गोली भी लगी है, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटना में दिनदहाड़े 10 राउंड फायरिंग
ये पूरा मामला पटना सिटी के गोपालपुर थाना क्षेत्र का है। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया है। फिलहाल भूमि विवाद में गोलीबारी की आशंका जतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश यादव अपने सहयोगियों के साथ जमीन देखने गए थे। वहां से लौटने के दौरान स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
दो शख्स को लगी गोली
इस गोलीबारी में ओमप्रकाश यादव के पैर में गोली लगी, जबकि उनके साथ मौजूद जितेंद्र नामक युवक को पेट में दो गोलियां लगी है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घायल ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वे करीब दो बीघा जमीन देखने गए थे। वापस लौटते समय स्कॉर्पियो से आए हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। उन्होंने इस मामले में उदय सिंह, उज्ज्वल सिंह और गौरव सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











