भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

नरकटियागंज।44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज के “ए”-समवाय भीखनाठोरी की बाह्य सीमा चौकी तीन लालटेन पर तैनात एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त आसूचना के आधार पर सहायक निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक मोहन चन्द नैनवाल एवं उनकी टीम भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 432/3 से लगभग 6 किलोमीटर अंदर भारत की ओर गश्त कर रही थी।
इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो आता हुआ दिखाई दिया। जवानों द्वारा रोके जाने पर ऑटो चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे गश्ती दल ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें रखी एक बोरी से 18 किलो 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
इस मामले में अभियुक्त मनोज पंडित, पिता भगत पंडित, ग्राम-भंगहा,पोस्ट-शिशुवताजपुर, जिला-पश्चिम चंपारण (बिहार) को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्कर को बरामद गांजा एवं ऑटो सहित सोहदरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।स्थानीय लोगों ने एसएसबी की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र में लगातार की जा रही सख्त गश्ती और कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगा है। इससे तस्करी में लिप्त लोगों में खलबली मची हुई है और सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी में गिरावट भी देखी जा रही.