159 सीआरपीएफ की सराहनीय पहल, मुफ्त इलाज और राहत सामग्री का वितरण

159 सीआरपीएफ की सराहनीय पहल, मुफ्त इलाज और राहत सामग्री का वितरण

Feb 13, 2026 - 20:13
Feb 13, 2026 - 20:44
159 सीआरपीएफ की सराहनीय पहल, मुफ्त इलाज और राहत सामग्री का वितरण

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 159वीं बटालियन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के ग्राम बड़ेसट्टी में जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप महानिरीक्षक श्री आनंद सिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच कंबल, साड़ी, लुंगी, गमछा, बर्तन, बाल्टी, पानी टंकी, खेल सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया। साथ ही निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट श्री कुमार मयंक ने बताया कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना विकसित करना तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।कार्यक्रम में लगभग 400 से 450 ग्रामीण लाभान्वित हुए। मौके पर एसीओ मोहन लाल निषाद, सरपंच बड़ेसट्टी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. काशिफ राजा, डॉ. पी. अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जवान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सीआरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया और मुंहजुबानी प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0