पुरस्कार वितरण समारोह में 125 छात्रों को मिला मैडल

छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के दयानंद प्रेक्षागृह में माध्यमिक विभाग की ओर से वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह - 2024 का आयोजन किया गया।

Dec 18, 2024 - 18:09
पुरस्कार वितरण समारोह में 125 छात्रों को मिला मैडल

छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देने, उनकी उपलब्धियों को पहचानने तथा एक साथ  जुड़कर सफलता को सम्मान देने व जश्न मानने के उद्देश्य से जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के दयानंद प्रेक्षागृह में माध्यमिक विभाग की ओर से वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह - 2024 का आयोजन किया गया।

विद्यालय में पाठ्येतर सहगामी क्रियाकलाप के अंतर्गत अंतर सदनीय शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल अंग्रेजी, हिंदी व संस्कृत में कविता-पाठ प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, गायन व वादन प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।

इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 24 छात्रों को गोल्ड मैडल,  द्वितीय स्थान प्राप्त करनेवाले 32 छात्र को सिल्वर मैडल तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 34 छात्रों को ब्राउंज़ मैडल देकर सम्मानित किया गया। 

इसके अलावे माध्यमिक विभाग के कक्षा दसवीं और नवीं के तिलक, राजेंद्र, टैगोर और दयानंद सदन के छात्र परिषद् के एकैडमिक और स्पोर्ट्स के कप्तान और उप कप्तान को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनकी संख्या 32 थी। 

वहीं इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कक्षा सातवीं के छात्र वैभव तथा परीक्षा में प्रतिलिपिक की भूमिका निभाने वाली अक्षिता वर्मा और आर्या पाठक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

सभी छात्रों को मंच पर मैडल के साथ प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर पुरस्कार पाने वाले  छात्रों में उत्साह और खुशी देखते बनती थी। 

 प्राचार्य  समरजीत जाना ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएँ दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने का अर्थ है कि आप अन्य छात्रों से बेहतर हैं। सबके सामने मंच पर पुरस्कार पाना आप की मेहनत, प्रगति और उत्कृष्टता को मान्यता देना है। ये पुरस्कार बच्चों की ज़िंदगी में बहुत महत्त्व रखती है जो उन्हें निरंरत संघर्ष के रास्ते आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले शैक्षणिक सत्र में आप और भी मैडल से नवाज़े जाएँगे।

कार्यक्रम में मंच संचालन  सायमा यूनुस ने किया। इस मौके पर उप प्राचार्य  एस के झा, बी एन झा,  संजय कुमार, प्रभाग प्रभारी शीलेश्वर झा 'सुशील' व सुश्री लिपिका कर्मकार वरीय शिक्षक  विजय कुमार,  यास्मीन नूरी, अल्पना  सिन्हा, विनीता कुमारी तथा अभिभावकों की मौजूदगी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0