सुपौल में 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, गले पर मिले जख्म के निशान; दो दिन पहले हुई थी मारपीट
सुपौल: नदी थाना क्षेत्र के सिसौनी में सोमवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। गले पर रस्सी के निशान के साथ जख्म के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले युवक की एक पड़ोसी से मारपीट हुई थी।

मृतक मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ दिनों से सुपौल के सिसौनी में अपनी बहन के घर रह रहा था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ से युवक का शव लटका देखा। बताया गया कि शव के पैर जमीन से सटे हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने दो दिन पहले पड़ोसी के साथ हुई मारपीट का हवाला देते हुए युवक की मौत पर संदेह जताया है।
नदी थानाध्यक्ष सुमित कुमार के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। मृतक के गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0