2 अगस्त को पटना में होगा कानू हलवाई समाज का भव्य आभार सह अभिनंदन समारोह

गयाजी । अखिल भारतीय कानू हलवाई विचार मंच के तत्वावधान में आगामी 2 अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भव्य आभार सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से समाज के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और सामाजिक सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाना है। इस संबंध में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज को संगठित करने तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समारोह में पूरे बिहार से समाज के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग भाग लेंगे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह आयोजन समाज के लोगों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां सामाजिक विकास, संगठन की मजबूती और समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यक्रम ऐतिहासिक और सफल होगा। श्री गुप्ता ने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर इस भव्य आयोजन में भाग लें तथा यशस्वी मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के अभिनंदन समारोह को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं संगठन को नई दिशा प्रदान करते हैं।

Jul 26, 2026 - 17:44
2 अगस्त को पटना में होगा कानू हलवाई समाज का भव्य आभार सह अभिनंदन समारोह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0