Big News : बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों की प्रोन्नति, 9 अधिकारी बने विशेष सचिव, यहां देखें पूरी लिस्ट
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार 13 अधिकारियों को अपर सचिव से संयुक्त स्तर में प्रोन्नत किया गया है। 2 को उप सचिव से अपर समाहर्ता और 4 अधिकारियों को मूल कोटि से उप सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है।
PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि 39 अधिकारियों को प्रोन्नति दी घई है। इनमें 9 अधिकारियों को अपर सचिव से विशेष सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है। वहीं, 11 अफसरों को संयुक्त सचिव से अपर सचिव में प्रोन्नत किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार 13 अधिकारियों को अपर सचिव से संयुक्त स्तर में प्रोन्नत किया गया है। 2 को उप सचिव से अपर समाहर्ता और 4 अधिकारियों को मूल कोटि से उप सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है।
इन्हें बनाया गया विशेष सचिव
जिन अधिकारियों को अपर सचिव से विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है, उनमें मृणायक दास, मनोरंजन कुमार, विकास कुमार, डॉक्टर गगन, जनार्दन कुमार, कुमार देवेंद्र प्रोज्वल, अंजनी कुमार, शाहिद परवेज और अनीता सिंह शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











