50 लाख मुआवजा और एक नौकरी दे सरकार: चुन्नू खान

महेशपुर पहुंचा आजसू का प्रतिनिधिमंडल

Mar 16, 2021 - 05:26
50 लाख मुआवजा और एक नौकरी दे सरकार: चुन्नू खान

रांची: आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल आज मंगलवार को आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देव शरण भगत के नेतृत्व में मॉब लिंचिंग में मारे गए मुबारक खान के घर महेशपुर पहुंचा। इनके साथ झारखंड के युवा नेता सह आजसू के रांची विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अशरफ खान चुन्नू थे। क्षेत्र के प्रमुख अनवर खान, सामाजिक कार्यकर्ता मुस्तफा, मोहम्मद ज़ाकिर, और उस क्षेत्र के बुद्धिजीवी ने माॅब लिंचिंग की घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुबारक खान एक अच्छा लड़का था। सारी बातों को सुनने के बाद देव शरण भगत और अशरफ़ खान चुन्नू ने झारखंड सरकार से 50 लाख मुआवजा और उसकी बीवी को नौकरी देने की मांग की। आजसू पार्टी इसकी लड़ाई लड़ेगी। अशरफ खान चुन्नू ने कहा कि राज्य सरकार मॉब लिंचिंग पर सख्त कानून बनाये। न्यायसंगत कानूनी कार्रवाई करे। कोई दोषी छूटे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं। अशरफ खान चुन्नू के साथ सज्जाद अंसारी, अय्यूब राजा खान, मुन्ना खान, मोहम्मद आलम, मोबिन, अजहर खान समेत कई लोग थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0