जीडी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश का 77वाँ स्वतंत्रता दिवस

Aug 17, 2023 - 05:18
जीडी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश का 77वाँ स्वतंत्रता दिवस

गया । शहर के मानपुर प्रखण्ड स्थित जीडी पब्लिक स्कूल लखीवाग में देश का 77वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य सह समाजसेवी धर्म शाही ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिए। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य धर्म शाही ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश के साथ विद्यालय की प्रगति एवं समृद्धि हेतु निरंतर प्रयत्न करते रहने का अनुरोध किया। तत्पश्चात निदे॔शिका स्नेहा शाही के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत वक्तव्य, गीत तथा नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं‌ अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0