NALANDA : नालंदा में बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ में 9 की मौत, सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
NALANDA : नालंदा में बड़ा हादसा हुआ है, जहां शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के जख्मी होने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि 8 महिलाओं की भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक पुरुष ने अस्पताल में दम तोड़ा।
नालंदा में बड़ा हादसा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है।
गौरतलब है कि चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचे थे। वहां मेला भी लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। तभी दर्शन करने की जल्दी में धक्का-मुक्की मच गई। अफरा-तफरी के बीच कई लोग भीड़ में दब गए। बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











