कोडरमा के जयनगर थाने की हाजत में कैदी ने लगाई फांसी, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
युवक को पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में हिरासत में लिया था लेकिन हाजत में ही युवक ने कंबल फाड़कर फांसी लगा ली। मृतक की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है, जो कटिया परसाबाद गांव का निवासी बताया जा रहा है।
KODERMA : कोडरमा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जयनगर थाने की हाजत में एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि युवक को पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में हिरासत में लिया था लेकिन हाजत में ही युवक ने कंबल फाड़कर फांसी लगा ली। मृतक की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है, जो कटिया परसाबाद गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे उसकी पत्नी द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोप के आधार पर हिरासत में लिया था। इस घटना के बाद पुलिसकर्मी भी सकते में हैं।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस महकमे में इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











