West Bengal Assembly Election 2026 : प. बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में इलेक्शन होंगे और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
West Bengal Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कमर कस ली है और अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में AIMIM ने 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
यहां देखें उम्मीदवारों की लिस्ट
जारी की गई लिस्ट के मुताबिक पार्टी ने रघुनाथगंज से इमरान सोआंकी, आसनसोल उत्तर से दानिश अजीज, कांडी से मिस्बाहुल इस्लाम खान, सुजापुर से रेजाउल करीम और मोथाबाड़ी से एडवोकेट मोहम्मद मुस्तहिद हक को मैदान में उतारा है। नलहाटी से हाजी अंसार शेख साहब चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुरारई से तासीर शेख साहब को उम्मीदवार बनाया गया है। बारासात से AIMIM ने मोनैम सरदार को मैदान में उतारा है जबकि मेहबूब आलम करणदिघी से चुनाव लड़ेंगे। असदुल एसके को सुती से, शबाना परवीन को बशीरहाट दक्षिण से और असिक राज मोंडल को हाबरा से उम्मीदवार बनाया गया है।
गौरतलब है कि AIMIM, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता हुमायूं कबीर द्वारा बनाई गई पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। AIMIM-AJUP गठबंधन से मुस्लिम-बहुल सीटों पर वोटों के हिस्से पर असर पड़ने की उम्मीद है। आने वाले चुनाव को मुख्य रूप से सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव कब?
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में इलेक्शन होंगे और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में 2011 से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि फर्स्ट फेज में पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, बीरभूम, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तरी और दक्षिणी दिनाजपुर, पश्चिमी बर्धमान, दार्जिलिंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में पूर्वी बर्धमान, नदिया, उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में चुनाव होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











