BREAKING : अमेरिका ने उतारे सबसे खतरनाक मरीन कमांडो, यूएसएस त्रिपोली को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर भेजा

अमेरिका ने अपना एमफिबीयस स्ट्राइक ग्रुप यूएसएस त्रिपोली को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इलाके की ओर भेजा है। यह जहाज पानी और जमीन दोनों जगह ऑपरेशन कर सकता है। इस बेड़े में करीब 2500 मरीन कमांडो शामिल हैं।

Mar 14, 2026 - 17:03
 0
BREAKING : अमेरिका ने उतारे सबसे खतरनाक मरीन कमांडो, यूएसएस त्रिपोली को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर भेजा

NEWS DESK : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी महायुद्ध अब भयानक रूप लेता दिख रहा है। बीते दो हफ्ते से चल रही ये भीषण जंग अब और भी खौफनाक होती जा रही है। दरअसल, अमेरिका ने अपने घातक मरीन कमांडो को मैदान में उतार दिया है। 

अमेरिका ने उतारे सबसे खतरनाक मरीन कमांडो

अमेरिका ने अपना एमफिबीयस स्ट्राइक ग्रुप यूएसएस त्रिपोली को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इलाके की ओर भेजा है। यह जहाज पानी और जमीन दोनों जगह ऑपरेशन कर सकता है। इस बेड़े में करीब 2500 मरीन कमांडो शामिल हैं। ये सैनिक जमीनी लड़ाई और तेज हमले के लिए जाने जाते हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अमेरिका अब अपने पैदल सैनिकों को भी जंग में उतार सकता है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक मरीन कमांडो के साथ अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट को भी तैनात कर रहा है। यह यूनिट अचानक हमला करने और तेजी से जवाब देने में माहिर मानी जाती है। अभी यूएसएस त्रिपोली जापान में तैनात है। माना जा रहा है कि वहां से यह एक से दो हफ्तों में यह अमेरिका की सेंट्रल कमांड के इलाके में पहुंच जाएगा। पश्चिम एशिया में पहले से ही अमेरिका के 50 हजार से ज्यादा सैनिक मौजूद है। इस नई तैनाती से उसकी सैन्य ताकत और इजाफा हो जाएगा।

गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में ईरान के कई शहरों में हवाई हमले हुए हैं। राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में धमाकों और धुएं की खबरें आई हैं। खर्ग द्वीप पर भी बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिससे टकराव के और बढ़ने का खतरा गहरा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0