'अगर JDU से CM बने तो निशांत और अगर BJP से बने तो....', अनंत सिंह ने बता दी अपनी पसंद
मोकामा के बाहुबली विधायक और जेडीयू नेता अनंत सिंह ने अब मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी के एक नेता का नाम भी विकल्प के रूप में सुझाया है।
PATNA : नीतीश कुमार के CM पद छोड़ने के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके मोकामा के बाहुबली विधायक और जेडीयू नेता अनंत सिंह ने अब मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी के एक नेता का नाम भी विकल्प के रूप में सुझाया है।
'अगर JDU से CM बने तो निशांत और अगर BJP से बने तो....'
पटना स्थित आवास पर मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने नये मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि इसपर नीतीश कुमार ही निर्णय लेंगे। सीएम जेडीयू से बने तो निशांत कुमार बढ़िया है और बीजेपी से सीएम बनेगा तो सम्राट चौधरी बढ़िया हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार में सीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं। जब वह स्कूल में पढ़ते थे तो उनके जोड़ का कोई बच्चा नहीं था। निशांत में कोई कमी नहीं है।
वहीं, तेजस्वी यादव के सवाल उठाने पर मोकामा विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास अब बोलने के लिए बच क्या गया है? तेजस्वी यादव को दूसरी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा, अपनी पार्टी भी नहीं बचा पाएंगे। अब आरजेडी में कुछ नहीं बचेगा।
उन्होंने कहा कि उनके दल का कोई अस्तित्व नहीं है। तेजस्वी यादव बिहार में सरकार बनाने का दावा कर रहे थे लेकिन चुनाव में स्थिति ऐसी बनी कि अगर आरजेडी को एक सीट भी कम मिलती तो इस दल को विधानसभा में विपक्ष का दर्जा भी नहीं मिल पाता। इसके साथ ही अनंत सिंह ने बिहार में शराबबंदी खत्म करने की वकालत भी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











