IPL के बीच बुरी खबर, होटल रूम में मिला BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव, मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक वे मुंबई के होटल ट्राइडेंट में ठहरे हुए थे और आईपीएल की कवरेज को लेकर काम कर रहे थे। वे 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच खत्म होने के बाद अपने कमरे में लौटे और फिर 30 मार्च को होटल रिसेप्शन की तरफ से कमरे में कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
IPL 2026 : आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। तीन मैच खेले भी जा चुके हैं लेकिन इस बीच एक बड़ी घटना हुई है कि IPL मैच के लिए BCCI के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे ब्रिटिश नागरिक का मुंबई के होटल ट्राइडेंट के कमरे में शव मिला है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
फिलहाल मृतक के शव की शिनाख्त कर ली गई है और उनका नाम विलियम्स लैंगफोर्ड बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वे मुंबई के होटल ट्राइडेंट में ठहरे हुए थे और आईपीएल की कवरेज को लेकर काम कर रहे थे। वे 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच खत्म होने के बाद अपने कमरे में लौटे और फिर 30 मार्च को होटल रिसेप्शन की तरफ से कमरे में कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
कॉल रिसीव नहीं होने के बाद होटल स्टाफ उनके कमरे के पास पहुंचा और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन कोई रिएक्शन नहीं मिलने के बाद मास्टर की की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया तो वे फर्श पर गिरे मिले। इसके बाद तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











