BREAKING : 27 मार्च को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे बालेन शाह, बेहद खास होगा समारोह, जानिए क्या होगा विशेष 

तय कार्यक्रम के मुताबिक बालेन शाह 27 तारीख की दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर शपथ लेंगे। इस मौके को बेहद खास बनाने के लिए सात बेहद खास शंखों से शंखनाद किया जाएगा।

Mar 25, 2026 - 17:53
 3
BREAKING : 27 मार्च को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे बालेन शाह, बेहद खास होगा समारोह, जानिए क्या होगा विशेष 


NEWS DESK : नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बालेन शाह होंगे। वे आगामी 27 मार्च को नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनका ये शपथ ग्रहण समारोह कई कारणों से बेहद खास होने जा रहा है। समारोह को लेकर अभी से ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

खास होगा शपथग्रहण समारोह

तय कार्यक्रम के मुताबिक बालेन शाह 27 तारीख की दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर शपथ लेंगे। इस मौके को बेहद खास बनाने के लिए सात बेहद खास शंखों से शंखनाद किया जाएगा। इस मौके पर 108 बटुक पुजारी भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की शानदार जीत ने नेपाली जनता में उम्मीद की एक नई लहर पैदा कर दी है।

आरएसपी ने संसद में बहुमत हासिल किया है, जो 2015 के संविधान के बाद पहली बार देखने को मिला है। युवा नेपाली अब अपने चुने हुए प्रतिनिधियों को पूर्ण बहुमत के साथ संसद तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी महसूस कर रहे हैं। इसे राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास के एक नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0