खगौल सोना लूटकांड का बड़ा खुलासा, पटना पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को दबोचा, बड़ी मात्रा में गोल्ड बरामद
यह गिरोह पिछले डेढ़ साल से लगातार रेकी कर रहा था। अपराधियों की नजर दानापुर के साथ-साथ पटना के प्रमुख स्वर्ण बाजार बाकरगंज पर भी था, जहां बड़ी लूट की योजना बनाई जा रही थी।
PATNA : बिहार की राजधानी पटना के खगौल क्षेत्र में हुए सनसनीखेज सोना लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हाईप्रोफाइल मामले में पटना पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरनाथ गोपी समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है।
खगौल सोना लूटकांड का बड़ा खुलासा
पुलिस की माने तो गिरफ्तार कुख्यात अमरनाथ गोपी के पास से 5 किलो 400 ग्राम सोना बरामद किया गया है। यह बरामदगी इस केस की सबसे अहम कड़ी मानी जा रही है, जिससे पूरे गिरोह की कमर टूट गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 1 लाख 57 हजार रुपये नकद और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल किए गए चार पहिया और दो पहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को दबोचा
इस लूट कांड के बाद पुलिस पर अपराधियों को पकड़ने का भारी दबाव था, जिसे देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। SSP के निर्देश पर SIT, STF और SOG की संयुक्त टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।
पिछले डेढ़ साल से कर रहा था रेकी
पूछताछ के क्रम में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पिछले डेढ़ साल से लगातार रेकी कर रहा था। अपराधियों की नजर दानापुर के साथ-साथ पटना के प्रमुख स्वर्ण बाजार बाकरगंज पर भी था, जहां बड़ी लूट की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस का कहना है कि इस पूरे कांड में 8 से 9 अपराधी शामिल थे, जिनमें से बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











