झारखण्ड के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के घर पर चला बुलडोजर, मचा सियासी घमासान, अंबा प्रसाद ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ये भी दावा किया कि जब बुलडोजर चलाया गया, उस समय उनकी मां और पूर्व विधायक निर्मला देवी घर के अंदर मौजूद थीं लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को नजरअंदाज किया।

Mar 19, 2026 - 16:49
झारखण्ड के पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के घर पर चला बुलडोजर, मचा सियासी घमासान, अंबा प्रसाद ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

HAZARIBAGH : झारखण्ड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेन्द्र साव के मकान पर बुलडोजर चला है। हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के जोरदाग में पूर्व मंत्री के घर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया गया। ये कार्रवाई NTPC और पूर्व मंत्री के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन एवं मुआवजा विवाद के कारण हुई है। 

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के घर पर चला बुलडोजर

वहीं, इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की बेटी और बड़कागांव की पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद मौके पर पहुंचीं और प्रशासन और NTPC प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता योगेंद्र साव के आवास को बिना मुआवजा दिए ध्वस्त कर दिया गया।

अंबा प्रसाद ने उठाए सवाल

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ये भी दावा किया कि जब बुलडोजर चलाया गया, उस समय उनकी मां और पूर्व विधायक निर्मला देवी घर के अंदर मौजूद थीं लेकिन अधिकारियों ने स्थिति को नजरअंदाज किया। पूर्व विधायक ने इस कार्रवाई को ‘भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013’ का उल्लंघन बताते हुए इसे कानूनी चुनौती देने की बात कही है। 

वहीं, NTPC अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि के लिए निर्धारित मुआवजा राशि पहले ही तय की जा चुकी थी। योगेंद्र साव द्वारा राशि लेने से इनकार करने के बाद इसे ट्रिब्यूनल कोर्ट में जमा कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि चट्टी बरियातू कोल खनन परियोजना के विस्तार कार्य में बाधा आ रही थी, जिसके कारण प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0