Chatra Home Guard Recruitment : चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तारीख जारी, जानिए कब होगी शुरुआत, यहां देखें पूरा शेड्यूल
भर्ती से जुड़ी सभी गतिविधियां शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। प्रशासन के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा दोनों इसी मैदान में कराई जाएंगी।
CHATRA : झारखंड के चतरा जिले में होमगार्ड भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की गई है। जिला प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले तय कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब चयन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेगी।
होमगार्ड बहाली की नई तारीख जारी
भर्ती से जुड़ी सभी गतिविधियां शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। प्रशासन के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा दोनों इसी मैदान में कराई जाएंगी। सभी उम्मीदवारों को सुबह 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
प्रखंड के अनुसार परीक्षा शेड्यूल
प्रशासन ने अलग-अलग प्रखंडों के लिए परीक्षा की तारीखें निर्धारित की हैं, जो इसप्रकार हैं :
1 अप्रैल – कान्हाचट्टी
2 अप्रैल – गिद्धौर
4 अप्रैल – लावालौंग
6 अप्रैल – पत्थलगड्डा
7 अप्रैल – मयूरहंड
8 अप्रैल – कुन्दा
9-10 अप्रैल – चतरा सदर
11 अप्रैल – इटखोरी
13 व 15 अप्रैल – हंटरगंज
16-17 अप्रैल – सिमरिया
18 व 20 अप्रैल – प्रतापपुर
21-22 अप्रैल – टंडवा
23 अप्रैल – शहरी तकनीकी एवं गैर-तकनीकी उम्मीदवार
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। साथ ही शारीरिक जांच के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











