झारखण्ड में एक्शन में उत्पाद विभाग, दो हजार केजी जावा महुआ किया नष्ट
छापेमारी के दौरान अवैध शराब भट्टी को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। भट्टी का संचालन करने वाले फरार होने में सफल रहे। इस मामले पर टीम ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
CHAIBASA : झारखण्ड में उत्पाद विभाग ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है और चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लतारशिखा गांव में उत्पाद विभाग ने छापेमारी करते हुए 2000 केजी जावा महुआ नष्ट किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने बताया कि डीसी मनीष कुमार व सहायक उत्पाद आयुक्त रंजन तिवारी के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा टीम का गठन किया गया और मुफस्सिल थाना टीम के सहयोग से लतारशिखा गांव में छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 110 लीटर शराब बरामद किया जबकि 2000 केजी जावा महुआ नष्ट कर दिया गया।
भट्टी ध्वस्त, आरोपी फरार
छापेमारी के दौरान अवैध शराब भट्टी को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। भट्टी का संचालन करने वाले फरार होने में सफल रहे। इस मामले पर टीम ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
अभियान जारी रहेगा
निरीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा शराब बनाने का सामान बरामद भी कर लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0