बेरमो में बेखौफ चोरों का तांडव, तीन बंद घरों को बनाया निशाना, मचा हड़कंप  

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है बल्कि हाल के दिनों में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे साफ है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है।

Apr 8, 2026 - 17:29
बेरमो में बेखौफ चोरों का तांडव, तीन बंद घरों को बनाया निशाना, मचा हड़कंप  

BOKARO : बोकारो में बेखौफ चोरों का तांडव लगातार जारी है। बेलगाम बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक ही दिन में तीन घरों को निशाना बनाया है और चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 

बेरमो के करगली बाजार क्षेत्र में शातिर चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। चोरी की इस भीषण घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार करगली बाजार स्थित तीन घरों में चोरों ने एक साथ धावा बोला। तीनों घरों के लोग पिछले कई दिनों से बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान घरों को निशाना बनाया और आराम से वारदात को अंजाम देकर चलते बने।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है बल्कि हाल के दिनों में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे साफ है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही बेरमो थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर क्या-क्या सामान लेकर फरार हुए हैं क्योंकि घर के मालिक अभी तक लौटे नहीं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0